

पंजाब मे डेरा प्रेमी कत्ल मामले मे बडी कार्रवाई
हिमाचल से गैंगस्टर इंद्रपीत पैरी गिरफ्तार
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे डेरा प्रेमी कत्ल मामले से जुडी बडी खबर आ रही है कि बेअदबी के मामले में नामजद आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या मामले मे आरोपी इंद्रप्रीत पैरी को आज पुलिस ने पकडने मे सफलता हासिल की है। इस मामले की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव ने टवीट कर दी हेै। आरोपी इंद्रपीत पैरी गैंगस्टर गोल्डी बराड का करीबी बताया जा रहा है। जिसे आज पुलिस ने दबोच लिया है।
बतां दे कि पंजाब में बेअदबी के मामले में नामजद आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रदीप सिंह पर हमला तब हुआ जब वह अपनी दुकान खोल रहा था, तभी दो मोटरसाइकलों पर सवार 5 लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी थी कई गोलियां लगने से प्रदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई. फायरिंग में उसके गनमैन और एक अन्य दुकानदार को भी गोलियां लगी थी।























