
पंजाब मे कांग्रेस हाईकमान का बडा एक्शन
जालंधर वैस्ट से इस पूर्व विधायक को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गर्मानी शुरू हो गई है वही आज पंजाब मे कांग्रेस हाईकमान ने बडा एक्शन लिया है। खबर आ रही है कि कांग्रेस में रहते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर वैस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी से निकाल दिया है।
बता दें कि सुशील रिंकू आज कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी जॉइन कर रहे हैं। और वे आप की तरफ से लोकसभा उप चुनाव में उम्मीदवार भी हो सकते हैं।जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। पार्टियों के बड़े नेता किसी न किसी बहाने से जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आकर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।























