
पंजाब मे इस कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता): पंजाब मे बदमाशो के हौंसले इस कदर बुंलद हो रहे है कि लगातार राजनेताओं को जान से मारने की धमकियां दे रहे है। बडी खबर सामने आ रही है कि भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को जाने से मारने की धमकी मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार खैहरा को सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसकी जानकारी खुद विधायक खैहरा ने दी है। खैहरा ने धमकी की कटिंग शेयर करते हुए लिखा कि मुझे एक राज ग्रेवाल ने सीधे इंस्टाग्राम पर धमकी दी है कि मैं कहीं भी भाग सकता हूं, मेरे माथे पर गोली मार दी जाएगी।























