पंजाब मे आने वाले दिनो मे भी कई हिस्सो मे बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 5 मई (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे लगातार मौसम करवटे बदल रहा है मई शुरू हो चुकी हेै और लोगो को सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब मे आने वाले 3 दिनों तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद पंजाब में तापमान में काफी गिरावट आई है।
अगले 3 दिनों के दौरान राज्य में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कल तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन यह औसत से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान पटियाला में 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम तापमान बलाचौर (शहीद भगत सिंह नगर) में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे लेकिन 9 मई के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है।