
पंजाब मे आज और कल बारिश का पूर्वानुमान
ठंड से कुछ हद तक मिल सकती है राहत
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब मे कई दिनो से कडकती ठंड झेल रहे सूबावासियेां को आज और कल कुछ राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज से बारिश के आसार बन रहे हैं। पिछले 24 घंटो मे पंजाब और हरियाणा में दिनभर धुंध और घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते कई शहरों का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब के बठिंडा में 2.4 और हरियाणा के भिवानी में 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पूरे पंजाब में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर जगहों पर कड़ाके की ठंड रही, जबकि सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।























