
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां हुई तेज
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडि़ंग ने प्रेस कांफ्रेंस को किया संबोधित
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) पूरे देश मे भारत जोडो यात्रा को पूरा जोर शोर से समर्थन मिल रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत छोडऩे के लिए ‘भारत छोड़ो यात्रा’ शुरू की थी, लेकिन राहुल गांधी आज समय की जरूरत के मुताबिक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा कर रहे है। पंजाब में भी भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां मुक्कमल हो गई है। यह बात पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडि़ंग ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ं। राजा वडि़ंग ने कहा कि यह यात्रा सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा जारी रखनी है। अब तक यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा रोज सुबह 6 बजे शुरू होती है और 12-14 कि.मी. की दूरी तय करती है।





















