
पंजाब में बेअदबी मामले मे आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे बेअदबी मामले की याचिका पर आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले मे डेरा प्रमुख राम रहीम ने पंजाब की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पर भरोसा नहीं होने और मामले की जांच सीबीआई से कराने संबंधी याचिका दायर की हुई है।
मामले में इससे पहले हुई सुनवाई पर हाईकोर्ट ने एसआईटी जांच और शिकायतकर्ता के बयान में खामियों को लेकर राम रहीम को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।
वहीं राम रहीम ने दायर याचिका में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा था कि इस मामले में एफआईआर के पांच साल बाद उसे नामजद किया गया था। याचिकाकर्ता ने उसे राजनीतिक कारणों के चलते फंसाए जाने की बात कहते हुए ऐसी स्थिति में सरकार की एसआईटी की निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े किए हैं। मामले के शिकायतकर्ता के बयान पर की जा रही कार्रवाई में क्या कमी है। याचिकाकर्ता को इन सभी सवालों के संबंध में अपना पक्ष रखना होगा।























