
पंजाब में फिर आतंकी पन्नू ने दी धमकी, रेल स्टेशनों की बढाई सुरक्षा
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर एस.एफ.जे. के स्वंयभू नेता पन्नू ने एक वीडियो जारी कर अमृतपाल सिंह के समर्थन में 29 अप्रैल को ट्रेन रोकने की धमकी दी है। पन्नू की तरफ से जारी वीडियो में पंजाब के लोगों का कहा गया है कि अपने अपने गांव के निकट स्थित रेलवे ट्रैक पर गड्ढे खोद दें और ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर खड़े कर ट्रेनें रोक दें।
इस दौरान चैकिंग के समय थाना जी.आर.पी., आर.पी.एफ. के साथ रैपिड एक्शन फोर्स, डॉग स्कवाइड व बम निरोधक दस्ता भी शामिल था । रेलवे परिसर में फोर्स को एकत्रित कर इंस्पैक्टर संजीव कपूर, इंस्पैक्टर जतिंदर सिंह व अन्य अधिकारियों ने पुलिस जवानों को दिशा निर्देश दिए। हालांकि अधिकारियों ने इसे रूटीन चैकिग बताया। पुलिस जवानों की अलग-अलग टीमें गठित कर उन्हें सभी प्लेटफार्मों पर भेजा गया। टीमों ने इस दौरान रेलवे प्लेटफार्मों के साथ-साथ माल गोदाम व रेलवे परिसर में भी चैकिंग की और स्टाल धारकों के बाहर पड़े सामान को भी चैक किया।























