
पंजाब में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से मचा हडकंप, एक की मौत
चंडीगढ़, 5 जनवरी (विश्ववार्ता)पंजाब के जिला खन्ना के जीटी रोड पर निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत जबकि दो महिलाओं सहित 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, डीएसपी विलियम जैजी, एस.एच.ओं. संदीप कुमार और नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर ने देर रात घायलों का जायजा लिया है।





















