
पंजाब में खुलेंगे 400 और मोहल्ला क्लीनिक
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की यह खास अपील
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में 400 और आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे। आज पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ये क्लीनिक 26 जनवरी से शुरू हो जाएंगे. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को अमृतसर में इनका उद्घाटन करेंगे.आईटी सेक्शन जोड़ा गया है. डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ को लैपटॉप दिए जाएंगे। इससे वास्तविक समय में पूरा डाटा प्राप्त और विश्लेषण किया जा सकेगा। इसके साथ ही डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। इसके साथ ही 6 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को बहुत जल्द ही पक्का किया जायेगा।























