
पंजाब में आने वाले दिनो मे फिर करवट ले रहा है मौसम
जानें आने वाले 2 दिनों का हाल
चंडीगढ़, 17 मई (विश्ववार्ता) उत्तर भारत के मैदानी इलाको मे एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अनुसार पश्चिमी डिस्टरबैंस के प्रभाव के कारण पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा में अगले 2 दिन बादल छाए रहने व तेज हवाओं के साथ कई जगह बारिश होने की सम्भावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन धूल भरी आंधी चल सकती है। 2 दिनों से राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई। कल के मुकाबले आज तापमान में 0.6 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ साहिब का 41.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।





















