we
पंजाब में आज फिर मौसम ले रहा है करवट, हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे गत दिनो से मौसम लगातार करवट ले रहा है, कभी गर्मी तो कभी ठंडक तो कभी रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो रहा है वही कल शाम से कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं और कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। राज्य में तेज हवाएं चलने से भी मौसम खुशग्वार बना लेकिन वहीं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब फिर से मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 दिन पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।





















