

पंजाब में आज दूसरे चरण में 400 मोहल्ला क्लीनिकों का हुआ उद्घाटन
पंजाब सीएम व दिल्ली सीएम ने किया उद्घाटन
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अमृतसर में पंजाबियों को एक और बड़ी सौगात दी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 100 मोहल्ला क्लिनिक परीक्षण के लिए खोले गए और वे सफल रहे, इसलिए 400 नए मोहला क्लीनिक दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी और सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि हम एक नई स्कीम लेकर आएंगे जिससे, राशन से लेकर पेंशन तक आपके घर आएगी। आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी।























