पंजाब महिला भाजपा नेत्री को धमकी देने वाला चढा पुलिस के हत्थे, किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता): पंजाब भाजपा नेत्री मनीषा सूद को गत दिनो अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकियां देकर 3 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले को आज पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि एस.एस.पी. खन्ना अमनीत कौंडल और एस.पी. (आई.) डा. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में डी.एस.पी. विलियम जैजी, इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह और एस.एच.ओ. सिटी-1 इंस्पैक्टर संदीप कुमार, थानेदार जगजीत सिंह समेत टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 दिनों के अंदर ही आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...