
पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी अहम बैठक आज
चंडीगढ़, 21 मई (विश्ववार्ता) पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता मे आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठकआज संगरूर में होगी। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय लीडरशिप के नेता, भाजपा पंजाब के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी व सभी जिला अध्यक्ष आदि शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी जून में मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी।





















