पंजाब बोर्ड ने जारी की कक्षा 5वीं, 8वी, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट
पंजाब बोर्ड 2023 की परीक्षाएं इस दिन से शुरू
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। पीएसईबी यानी पंजाब बोर्ड ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च, 2023 से 20 अप्रैल, 2023 तक सुबह की पाली में सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर PSEB कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूरी डेट शीट देख सकते हैं।
























