
पंजाब फिर बदल रहा है मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बताई है। जानकारी के अनुसार अगले 4 दिनों में तेज हवाएं व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
किसानों की फसल अभी भी मंडियों में पड़ी है और ऊपर से मौसम का मिजाज भी बदल गया है। पंजाब के कुछ इलाकों में आज हलकी सी बूंदाबांदी रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 28, 29, 30 अप्रैल व 1 मई को कुछ इलाकों में बारिश व तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिन वीरवार को गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, पटियाला व होशियारपुर में हलकी सी बूंदाबांदी हुई।























