पंजाब पुलिस द्वारा राज्य भर में दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध
किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुलाजिमों की तैयारी की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास करवाए गए : स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला
चंडीगढ़, 22 मईःकिसी भी किस्म की असुखद स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुलाजिमों की तैयारी और चौकसी को देखने के लिए पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास किये।
यह अभ्यास मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के हिस्से के तौर पर डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) गौरव यादव के आदेशों पर करवाए गए।
विशेष डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि यह मॉक ड्रिल अभ्यास राज्य भर के 28 पुलिस जिलों की सभी पुलिस लाईनों में सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ की निगरानी अधीन करवाए गए। उन्होंने सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को भी मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान अपनी निगरानी अधीन वज्र और वाटर कैनस के टेस्टिंग अभ्यास करने के लिए कहा था।
उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को प्रदर्शनकारियों और दंगाइयों के तौर पर भूमिका निभाने के लिए बुलाया गया और पुलिस मुलाजिमों ने भीड़ को काबू करने के लिए अपने पेशेवर हुनर का प्रदर्शन किया।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सदभावना को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है।
—–























