
पंजाब पुलिस की बडी कार्रवाई
रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलाने और मालिक से फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब की बटाला पुलिस के हाथ उसे समय बड़ी सफलता लगी जब बटाला में एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलाने और मालिक से फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों का संबंध गैंगस्टर हैरी च_ा से बताया जा रहा है, जो कि अक्सर ही बड़े कारोबारियों को फोन कर उनसे फिरौती की मांग करता हैं। वही इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई हैं।
वहीं, एसएसपी अश्विनी गोटियाल ने बताया कि बटाला पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्र में फिरौतियां मांगने और गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में गोली सिक्का बरामद किया हैं। आरोपियों ने पिछले दिनो एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलाई थी और बाद में मालिक से फिरौती की मांग की थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, पुत्र अजायब सिंह वासी किला लाल सिंह और वरिंदर सिंह उर्फ सन्नी, पुत्र बलविंदर सिंह वासी किला लाल सिंह को नामजद किया गया था।




















