
पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को बडी सफलता
पुलिस और गैगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियों के बाद 2 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) देर रात खरड मे पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टरों के बीच बडी मुठभेड हुई जिसमे पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार देर रात खरड़ के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। नाकाबंदी के दौरान आई-20 गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने नहीं रोकी। गैंगस्टरों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई तो दोनों गैंगस्टर को लग गई, जिसके बाद उन्हें काबू किया गया। वहीं गैंगस्टरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।























