
पंजाब पुलिस का काफिला बढा, इतने नए वाहनों को पंजाब सीएम ने हरी झंडी देकर किया रवाना
चंडीगढ़, 4 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पुलिस के काफि़ले में 16 महिंद्रा बोलेरो गाडिय़ां और 56 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पंजाब पुलिस को मिली गाडिय़ां की विशेषता की बात करे तो यह गाडिय़ां हाई सिक्योरिटी से लेस हैं। इन्हें दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एक बाहर जो ट्रैफिक पर नजर रखेगा और दूसरा जो पीडि़त पर नजर रखेगा। सभी गाडिय़ां पासवर्ड प्रोटेक्टेड हैं अगर कोई इन गाडिय़ों से छेड़छाड़ करता है तो अलर्ट मेसेज कंट्रोल रूम को चला जाएगा























