
पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यो मे आज सूर्य देवता दिखा रहा है तीखे तेवर
पारा 40 डिग्री पार जाने की संभावना, येलो अलर्ट जारी, आज लू चलने के आसार
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश मे गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज भी पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यो मे सूर्य देवता अपना रोद्र रूप दिखा सकते है। मौसम विभाग ने आज लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आज कुछ जगहों पर लू चलने के आसार हैं और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
आज भी सूरज आग बरसाएगा और लू के थपेड़े लगेंगे। गर्मी का सितम ऐसा रहेगा कि औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं। मौसम का मिजाज ज्यादा गर्म हो जाएगा। विभाग ने आज तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना जताई है। मौसम का यह मिजाज 18 अप्रैल तक बना रहेगा।
हालांकि 18-19 व 20 अप्रैल को विभाग ने धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जहां 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि 19 से 20 अप्रैल को तापमान 37-38 के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 16 अप्रैल से मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान लगाया है।























