
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने की पीएम मोदी से अपील
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मात्र 48 घंटे का समय बचा है और इस समय पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि कवि कुमार विश्वास की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उनके आरोपों के मद्देनजर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए।
As CM of Punjab, I request Hon'ble PM @narendramodi Ji to order an impartial enquiry in the matter of @DrKumarVishwas Ji’s video. Politics aside, people of Punjab have paid a heavy price while fighting separatism. Hon’ble PM needs to address the worry of every Punjabi. pic.twitter.com/aoSwie55yx
— Charanjit Singh Channi (@CHARANJITCHANNI) February 17, 2022






















