
लुधियाना के 5 लोगों की यूपी मे सडक हादसे मे मौत, मचा हडकंप
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के लुधियाना जिले के 5 लोगों की यूपी के इकौना में सडक हादसे में मौत हो गई । मृतकों की पहचान हीरालाल उर्फ शैलेंद्र गुप्ता (30) निवासी गांव कर्मोहना, मुकेश कुमार (30) निवासी कर्मोहना, पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन (28) निवासी कर्मोहना, वीरू उर्फ अमित नौ वर्ष निवासी कर्मोहना, रमा देवी (42) निवासी टेडवा थाना ललिया बलरामपुर और वाहन चालक हरीश कुमार (42) वर्ष निवासी अर्जुन कॉलोनी लुधियाना के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से वाहन को सडक़ से हटवाया। आठ घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।























