
प्रभु यीशु मसीह ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए समर्पित किया: बनवारी लाल
चंडीगढ़, 6 अप्रैलः पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने ‘‘गुड फ्राइडे” के शुभ अवसर पर प्रभु यीशु मसीह को याद करते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं हमें सत्य, क्षमा, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा से भरा जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। ‘‘आइए, हम समाज से हिंसा और नफरत को मिटाने के लिए एकजुट हों; आइए, हम स्वयं को कमजोर और दलित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित करें”।





















