
पंजाब के मशहूर ब्लॉगर भाना सिद्धू की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम
अब भेजा इतने दिनों की न्यायिका हिरासत मे
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मशहूर ब्लॉगर भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 3 दिन की रिमांड पर चल रहे भाना सिद्धू की आज कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर भाना सिद्धू को सोने की चेन चुराने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया है। जिसके चलते उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बता दे कि भाना सिद्धू की गिरफ्तारी महिला से चेन छीनने के आरोप में हुई है। इस मामले में भाना सिद्धू के खिलाफ पटियाला के सदर थाने में धारा 379-बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। यहां हम आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ही भाना सिद्धू को महिला ट्रैवल एजेंट द्वारा दायर मामले में जमानत मिली थी।























