पंजाब के फरीदकोट जिले मे महिला थाना प्रभारी को लगी गोली, मचा हडकंप
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 5 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के फरीदकोट जिले के गोलेवाला थाने में फायरिंग में महिला थाना प्रभारी को गोली लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार सीने में गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर को पहले गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डी.एम.सी. रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सीने में गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर को पहले गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डी.एम.सी. रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।इस घटना की पुष्टि फरीदकोट के एस.पी. जसमीत सिंह ने की है। पुलिस का कहना है कि जोगिंदर कौर को उसकी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली लगी है।