
ईडी लोगों को प्रताडि़त करके और उन पर दबाव बनाकर झूठे बयान ले रही है: दिल्ली सीएम केजरीवाल
चंडीगढ़ 14 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रवर्तन निदेशालय पर आबकारी नीति मामले में अदालत को झूठे सबूतों से गुमराह करने का आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब केजरीवाल ने कहा, “ईडी लोगों को प्रताडि़त करके और उन पर दबाव बनाकर झूठे बयान ले रही है।
संजय सिंह के मामले में भी यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने अलग बयान दिया और ईडी ने आरोपपत्र में कुछ और लिखा। मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर लगाए गए मोबाइल फोन नष्ट करने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि ईडी ने दावा किया है कि सिसोदिया ने अपने मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे, लेकिन इनमें से कई फोन जांच एजेंसी के पास हैं।























