
पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
जानिये क्या था मामला
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले मे बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने मानसा कोर्ट की प्रोसिडिंग पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। पूर्व सीएम चन्नी अब 12 जनवरी को मानसा की कोर्ट में पेश होंगे। सीएम चन्नी को यह राहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मिली है। बता दें कि मानसा पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत हल्का मानसा से कांग्रेस के उम्मीदवार शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था, चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार शाम छह बजे चुनाव प्रचार की मियाद खत्म हो गई थी. लेकिन चन्नी मानसा में छह बजे के बाद भी बाजारों में शुभदीप सिंह के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करते दिखे.
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























