पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी के रिश्तेदार पर पत्थर ईटों से हमला,दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) : : पंजाब के डेराबस्सी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के घर करीब 15 लोगों ने पत्थर ईटों से हमला कर दिया। इस घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती धर्म कौर ने बताया कि बीती शाम वह अपने दो बेटों, बहू और ननद के बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान गली से गुजर रहे उसके चचेरे भाई-बहनों की बिना बात उसके लडक़े से कहासुनी शुरू कर दी। उसका बेटा जान बचाकर घर आया तो दूसरे पक्ष ने उसके घर पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग और उनकी ननद का बेटा हरनेक सिंह घायल हुआ है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।