
पंजाब के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला एतिहासिक गुरूद्धारा मे हुए नतमस्तक
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने पटियाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब और ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर पटियाला में माथा टेका। जहां स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मां का धन्यवाद किया वहीं पटियाला के सर्कट हाउस में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टर बलबीर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। डॉ. बलबीर ने कहा कि सेहत मंत्री बनने के बाद पंजाब के लोगों से थोड़ा समय मांगते हुए कहा कि पंजाब में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे और लोगों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















