पंजाब के कबड्डी कोच की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्ववार्ता)मोगा जिले के पखरवाड़ गांव के कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह की फिलीपींस के मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई. कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह कई साल पहले रोजगार के सिलसिले में फिलीपींस के मनीला गए थे. जहां वह काम के साथ-साथ युवाओं को कबड्डी की ट्रेनिंग भी दे रहे थे. गुरप्रीत सिंह की हत्या की खबर के बाद निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर वापस लाए।
























