
पंजाब के ओलंपियन पद्मश्री मुक्केबाज कौर सिंह नही रहे
पंजाब सीएम मान ने किया शोक व्यक्त
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश के नाम रोशन करने वाले पंजाब के ओलंपियन मुक्केबाज पदम श्री कौर सिंह का आज निधन हो गया है। उन्होंने संगरूर के गांव खनाल खुर्द से एशियन गेम्स में भारत पर अपना दबदबा बनाया और देश को गोल्ड मेडल दिलाया। इस दौरान उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक प्रगट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ओलंपियन मुक्केबाज पदम श्री कौर सिंह जी, जिन्होंने एशियन गेम्स में संगरूर के गांव खनाल खुर्द से भारत पर अपना दबदबा बनाया और देश को गोल्ड मेडल दिलाया, आज हमें छोडक़र चले गए। ईश्वर से शोक संतप्त आत्मा की शांति की प्रार्थना और इस कठिन समय में परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।























