पंजाब के इस सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) जालंधर के सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवक-युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगल लिया गया।
इसके चलते इलाज के उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद दोनों के परिजनों द्वारा खूब हंगामा किया गया। परिजनों द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है।