
पंजाब के इस जिले मे हुआ कोरोना विस्फोट मिले इतने नये मामले, एक और महिला ने तोडा दम
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता): पंजाब के लुधियाना जिले मे कोरोना विस्फोट हुआ है जहां 18 नये मामले सामने आये है। वहीं पिछले 2 दिनों के अंदर 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 77 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। वह बीआरएस नगर की रहने वाली है। उसका सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे कार्डियक प्रॉब्लम थी और लगभग 4 साल तक बिस्तर पर लकवा से ग्रस्त थी।
जिले में अब तक की कुल मौतों का आंकड़ा बढक़र 3023 हो गया है। वहीं अब तक पॉजिटिव केसों की बात करें तो 114019 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जबकि बाहरी जिलों/राज्यों से आए व्यक्ति के रूप में बढक़र 15349 हो गए।























