
पंजाब के इस जिले मे विदेश जाने की तैयारी कर रहे युवक की हत्या से इलाके मे दहशत का माहौल
इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के नाभा जिले के गांव लाहौर माजरा में एक युवक की हत्या से इलाके मे दहशत का माहौल है। इकलौते बेटे की हत्या से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार 19 वर्षीय कमलप्रीत नामक युवक कुछ दिन बाद पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाला था।
मृतक युवक शनिवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है, लेकिन बीती रात वह वापिस घर नहीं लौटा और रविवार की सुबह गांव के पास कमलप्रीत का खून से लथपथ शव मिला।
मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस के इंचार्च गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि नाभा के गांव लाहौर माजरा का 19 वर्षीय कमलप्रीत नाम का युवक घर से निकला था लेकिन सुबह सुए के पास उसका शव मिला। फिलहाल कहा जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।





















