
पंजाब के इस जिले मे युवती की लाश मिलने से मचा हडकंप
पुलिस शिनाख्त करने में जुटी
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता): पंजाब के अबोहर जिले के गांव वरियाम खेड़ा हाकमाबाद रोड से गुजरती लम्बी माइनर के पास उस समय हडकंप मच गया जब आज सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव को कडी मशक्कत के बाद निकाला गया। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। शव को निकालकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस युवती की शिनाख्त मे जुट गई है।
बताया जा रहा हेै कि युवती की उम्र करीब 25-26 साल है और मृतका ने काले रंग जींस की पेंट और खाकी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। युवती का शव करीब 5-6 दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।























