
पंजाब के इस जिले मे मिली धड से अलग लाश , मचा हडकंप
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता): पंजाब के लुधियाना जिले मे आज उस समय हडकंप व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब कस्बा दोराहा के रेलवे ट्रैक पर धड से जुटा लाश मिली। जिससे ईलाके मे सनसनी फैल गई। मौके पर तुरंत जिला पुलिस को भी सूचित किया। घटनास्थल पर डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक का सिर धड़ से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दोराहा में पुल के नीचे पटरी पर एक सिर कटा शव पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पीडि़त का सिर घटनास्थल से दूर पाया गया।
उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मरने वाले की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में अनाउसमेंट भी करवानी शुरू की है। फोरेंसिक टीम भी पड़ताल कर रही हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके।























