
पंजाब के इस जिले मे मिला एएसआई का गाडी मे संदिग्ध हालत का शव
इलाके मे सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोजपुर जिले के एरिया तलवंडी भाई में पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. चरणजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी तलवंडी भाई का खून से सना शव मिलने से ईलाके मे सनसनी फैल गई है। इस संबंधी पुलिस द्वारा जांच और कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. चरणजीत सिंह की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जिले के मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार नंबर पीबी-05-एफ-4507 में संदिग्ध हालातों में खून से लथपथ एएसआई का शव बरामद हुआ है। एएसआई चरणजीत सिंह एजीटीफ मोगा में तैनात था। कार की जिस सीट पर वह बैठा हुआ था उस सीट पर उसका सर्विस रिवाल्वर भी बरामद है। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का ? इस संबंधी पुलिस द्वारा जांच और कार्रवाई करते हुए एएसआई चरणजीत सिंह की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





















