
पंजाब के इस जिले मे बीएसएफ की ने तस्कारो के मंसूबो को किया नाकाम
नशीले पदार्थों के इतने पैकेट बरामद
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के फिऱोज़पुर जिले मे एक बार फिर बीएसएफ की पैनी नजर से तस्करों के नापाक मंसूबे फेल हो गये जब बीएसएफ के जवानों ने गांव टिंडीवाला, फिऱोज़पुर के पास पडऩे वाले क्षेत्र में आईबी ट्रैक पर मानव पैरों के निशान देखे। वहीं तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने नशीले पदार्थों के 3 पैकेट बरामद किए। जिनमें हेरोइन होने का संदेह जताया जा रहा है।























