
पंजाब के इस जिले मे फिर लूटेरों ने कपडा व्यापारी को बनाया निशाना
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे इन दिनो लूटपाट की वारदातों मे लगातार इजाफा हो रहा है ताजा मामला पंजाब के अमृतसर जिले से है जहां फिर लूटेरों ने एक कपडा व्यापारी को निशाना बनाया और ढेड़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अमृतसार के केसर ढाबे के पास एक कपड़ा व्यापारी से इस लूट की वारदात गया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर जोगा सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और शहर में नाकाबंदी भी की गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि वह एक दुकान पर रुके हुए थे जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने पैसों से भरा बैग अपने हाथ में पकड़ा हुआ था। इसी दौरान एक्टिवा पर आए आरोपी उनसे बैग छीन कर फरार हो गए।





















