
पंजाब के इस जिले मे फिर बडी वारदात:
दिनदहाड़े मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन की हत्या,पुलिस जुटी जांच मे जुटी
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले के तहत आते विधानसभा हलका पट्टी मे आज उस समय दहशत व डर का माहौल पैदा हो गया जब दिनदहाड़े मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता मेजर सिंह धारीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना सिटी पट्टी पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दो गोलियां लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।























