पंजाब के इस जिले मे निहंगों व ईसाई भाईचारे में फिर विवाद
घटना के बाद इलाके मे आक्रोश
चंडीगढ़, 21 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर के गांव राजेवाल की चर्च में निहंगों व ईसाई भाईचारे में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। जहां कुछ निहंगों ने चर्च पर हमला किया। जिसके बाद निहंग व ईसाई भाईचारा एक दूसरे के आमने-सामने हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। क्रिश्चियन भाईचारे में इस घटना के बाद आक्रोश है और वे लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि क्रिश्चियन भाईचारे के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि दोपहर के समय चर्च में पूजा चल रही थी। इसी दौरान कुछ निहंग आए और चर्च पर हमला कर दिया। उन्होंने उनके धर्म ग्रंथ बाइबिल की भी बेअदबी की। इतना ही नहीं, क्रिश्चियन भाईचारे की गाडिय़ों को भी तोड़ा गया।