
पंजाब के इस जिले मे नाबालिगा से गैंगरेप का मामला आया सामने
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के यहां के हैबोवाल में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार आरोपी अमति नाबालिग बहला-फुसला कर अपने कर ले गया, जहां पहले से ही सुमित, आशिष, रोहित और कमल मौजूद थे। जब लडक़ी ने वापिस जाने की बात कही तो 5 युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीडि़ता के परिवार ने थाना हैबोवाल पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























