
पंजाब के इस जिले मे धागा फैक्टरी मे लगी आग
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के लुधियाना में गांव जंडियाली बुड्डेवाल रोड पर स्थित पारश्वनाथ धागा फैक्टरी में आज सुबह करीब चार बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। आग इतनी भयानक थी कि एक बार तो पूरे इलाके में धुआं फैल गया था।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग इतनी ज्यादा फैल गई कि समराला की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को भी बुलाना पड़ा। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए करीब 150 गाडिय़ां पानी की डाली गई। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से फैक्टरी में पड़ा लाखों रुपये का धागा जल कर राख हो गया।





















