
पंजाब के इस जिले मे चला बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने सर्च अभियान के दौरान करीब एक किलो हेरोइन बरामद की है । बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव किलचे के एक गेहूं के खेतों में एक जुराब में लपेटा हुआ हेरोइन का पैकेट मिला है जिसमें करीब एक किलो हेरोइन है जो पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारतीय सीमा में भेजी गई है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद की गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जाती है और इस बरामदगी से पाकिस्तानी और भारतीय तस्करों के नापाक इरादे एक बार फिर से असफल हो गए हैं।





















