
पंजाब के इस जिले मे किसान मजदूर संघर्ष समिति’ ने रेल रोको आंदोलन किया खत्म
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब के गुरुदासपुर जिले में ‘किसान मजदूर संघर्ष समिति’ ने रेल रोको आंदोलन खत्म कर दिया है. गुरदासपुर उपायुक्त ने केएमएससी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया दिया, जिसके बाद आंदोलन खत्म किया गया। गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने केएमएससी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की, जिसके बाद किसानों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला रेलवे स्टेशन पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को खत्म कर दिया।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि गुरदासपुर उपायुक्त ने उन्हें जुलाई तक पुराने रेट्स के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया है. साथ ही अगले 10 से 15 दिनों में फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी करवाने का आश्वासन दिया है. जिसके बाद किसानों ने रेलवे ट्रैक खाली कर दिया है.





















