
पंजाब के इस जिले मे अब बुलेट पर पटाखे चलाने वालो की खैर नही
पुलिस कमिश्नर ने जारी किये सख्त निर्देश
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे दिन प्रतिदिन बुलेट पर सरेआम बाजारो मे पटाखे चलाकर गेडियां मारने वाले फुकरे लोगों से आम लोग परेशान हो गये है लेकिन अब उन्हे परेशान होने की जरूरत नही है क्योंकि पुलिस कमिश्नर ने इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने आज ट्रैफिक मुलाजिमों को निर्देश दिये कि शहर में कई बुलेट ऐसे हैं, जिससे पटाखे बजाए जाते हैं।
चहल ने ऐसे सभी बुलेट मोटरसाईकिलों के चालान काटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुलाजिम भी लोगों से सही तरीके से पेश आएं। इस दौरान ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक व इन्वेस्टिगेशन कंवलप्रीत सिंह चाहल और ए.सी.पी. ट्रैफिक प्रीत कंवलजीत सिंह भी मौजूद थे।























