
पंजाब के इस जिले में कांग्रेस नेत्री के पति और भाभी की गोलियां मारकर हत्या
अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे की कार्रवाई शुरू
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के सब डिवीजन श्री आनंदपुर साहिब अंतर्गत नूरपुर बेदी में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। जहां देर रात करतारपुर लोगों ने कांग्रेस पार्टी की ब्लॉक समिति सदस्य भौती देवी के घर पर हमलावरों ने गोलियो से भौती देवी के पति कर्मपद व उनकी भाभी गीता की हत्या कर दी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पहले नीताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचने शुरू कर
प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फिलहाल गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि जब तक इस वारदात के आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा। उधर, नूरपुर बेदी पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ नाम सहित जबकि 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि कुछ लोगों को राउंडअप कर जांच में शामिल करने की जानकारी भी मिल रही है। उधर मौके पर पहुंचे डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि मामला आपसी रंजिश का है और इस मामले के किसी भी आरोपी को बहका नही जाएगा।





















