
पंजाब के इस जिले के एम्स अस्पताल के डाक्टरों ने का जोरदार प्रदर्शन
अस्पताल के मेन गेट पर डाक्टरों ने जड़ा ताला
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के बंठिडा जिले के एम्स अस्पताल मे डाक्टर व स्टाफ द्वारा आज जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान नाराज डाक्टरो व स्टाफ ने मेन गेट पर ताला जड दिया इस दौरान मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई होने की भी जानकारी मिली है।
इस दौरान डाक्टरों पर दर्ज हुई एफ.आई.आर. का विरोध किया जा रहा है। इसी बीच मरीजों का कहना है कि वह सुबह से बहुत दूर-दूर से आए हैं और इस दौरान उन्हें बहुत ही परेशानी हो रही हैं। यहां पर गौरतलब है कि कल पुलिस ने डाक्टरों पर एफ.आई.आर. दर्ज की थी।























